गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए उमंग के साथ धान उपार्जन केंद्रों का रुख कर रहे हैं। खरीदी केंद्रों पर की गई सुचारू व्यवस्था और पारदर्शी तौल प्रक्रिया से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की पूरी राशि प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा ने किसानों का उत्साह और दोगुना कर दिया है।

गीदम केंद्र में सुचारू रूप से हुई धान खरीदी

दंतेवाड़ा जिले के गीदम धान उपार्जन केंद्र में उस समय एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई, जब स्थानीय किसान बृज बिहारी वेक ने अपनी उपज का विक्रय किया। उन्होंने केंद्र पर 18 क्विंटल धान का विक्रय किया। वेक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए 18 क्विंटल का टोकन प्राप्त हुआ था। तय तिथि पर वे अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में तौल और खरीदी की पूरी प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित और सुगम तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर पूर्ण संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

राज्य सरकार के निर्णय से मिल रहा संबल

 राज्य सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान का उत्पादन या विक्रय करते हैं, उन्हें भी योजना के तहत अंतर की पूरी राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस संवेदनशील और जनहितैषी निर्णय से विशेष रूप से उन छोटे एवं सीमांत किसानों को अभूतपूर्व आर्थिक संबल और सुरक्षा मिली है, जिनकी कुल उपज निर्धारित खरीदी सीमा से कम रहती है। इस निर्णय से बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश के किसानों में शासन के प्रति गहरा विश्वास और प्रसन्नता का माहौल है।

Chandrashekhar Azad Murder Conspiracy: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा: “फार्म हाउस में मेरी हत्या की साजिश रची गई”, बाराबंकी पथराव के बाद मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *