मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में माघ मेला क्षेत्र में आपातकालीन यातायात योजना का अभ्यास

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी प्रयागराज-माघ मेला-2026 के दौरान स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं का आवागमन विभिन्न मार्गों से होता है, जिन्हें निर्धारित यातायात योजनाओं के अनुसार उनके संबंधित स्थलों तक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से पहुँचाया जाता है। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगिंदर कुमार के दिशा-निर्देशों पर आज दिनांक 29.12.2025 को माघ मेला क्षेत्र में स्नान घाटों, मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर संभावित अत्यधिक भीड़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आपातकालीन यातायात योजना का अभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा उपायों, भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को डायवर्ट किया गया। साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र में बढ़ रही भीड़ का आकलन करते हुए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, माघ मेला से तत्काल समन्वय स्थापित कर आपातकालीन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस क्रम में परेड, कोतवाली एवं संगम क्षेत्र में आपातकालीन यातायात योजना का अभ्यास आयोजित किया गया।

आपातकालीन योजना के अभ्यास के दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट जोगिंदर कुमार के साथ अपर पुलिस आयुक्त, डॉ. अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक, माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा माघ मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए परेड, कोतवाली एवं संगम क्षेत्रों में किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपातकालीन योजनाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सहारनपुर से आरम्भ होगी ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ अजय राय करेंगे नेतृत्व

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *