ठाणे: प्रतिबंधित कफ सिरप रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार

ठाणे, 5 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 17 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की हैं। साथ ही पुलिस ने अवैध रूप से कफ सिरप रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ये कार्रवाई नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत की गई है। जब्त सिरप की कीमत 31.75 लाख रुपये बताई जा रही है। अवैध रूप से कफ सिरप रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को जानकारी थी कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है, फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस स्टेशन को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपियों के पास से 17 हजार 640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध तरीके से बिक्री कर रहे थे।

अमर सिंह जाधव (क्राइम डीसीपी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त की और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की उम्र 24 से 45 साल के बीच में है।

बिहार के चंपारण से शुरू हुई कांग्रेस की 'पलायन रोको - नौकरी दो' पदयात्रा

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *