ठेला लगाने को लेकर हुई झड़प में पांच लोग जख्मी हो गए.

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.रोहतास: कोचस स्थित महात्मा गांधी चौक के समीप की देर शाम एनएच-30 के किनारे ठेला लगाने को लेकर हुई झड़प में पांच लोग जख्मी हो गए. जिन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती किया गया. जहां चिकित्सकों ने दो को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. कोचस निवासी रवि कुमार व सुभाष कुमार सड़क किनारे ठेला लगाकर फल बेच रहे थे.ठेला हटाने को कहा इस पर रवि कुमार ने इसका विरोध किया इसबात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई. घटना में एक पक्ष के कृष्ण कुमार, संदीप साह और मनोज कुमार तथा दूसरे पक्ष के रवि कुमार और सुभाष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया गया है.

अज्ञात बाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *