मुंबई : पेट में कोकीन की 84 गोलियों के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पेट में कोकीन छिपाकर मुंबई लेकर आई थी।

कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, महिला की जांच के दौरान उसके पेट में मादक पदार्थों की पुष्टि हुई है। संदिग्ध महिला को कस्टम्स विभाग द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला यूगांडा से मुंबई आई थी और कस्टम अधिकारी ने विशेष जानकारी के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने कोकीन अपने पेट में छिपाकर रखा था।

इस दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पेट में 84 गोलियां छिपाकर रखी हैं, जो कोकीन से भरी हुई थीं। इन 84 गोलियों में से 32 गोलियां अब तक बाहर निकल चुकी हैं, जबकि बाकी की गोलियां अभी तक नहीं निकल पाई हैं।

आज कोर्ट की अनुमति से उसे जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाने के बाद इलाज किया जाएगा ताकि उसके पेट से बाकी ड्रग्स भी निकल जाएं और उसकी जान को कोई खतरा भी न रहे। अस्पताल में इलाज के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया जाएगा।

कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) अभी उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने महिला को ड्रग्स दिया था और जिसे महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी।

गरियाबंद मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने ढेर किए 14 नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी (लीड-1)

एआईयू अधिकारियों का कहना है कि महिला को ड्रग्स की डिलीवरी करने के लिए भेजा गया था, और अब उन्हें यह पता लगाना है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है, जिसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *