स्वतंत्रता सेनानी भोलाराम तूफानी की 25 वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाई गई l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी l स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा देश भर मे माह के प्रथम रविवार को स्वतंत्रता सेनानी की याद मे आयोजित हो रहे कार्यक्रम अंतर्गत पूर्वी चंपारण ईकाई द्वारा जिले के महान सेनानी और विहार सरकार के पूर्व मंत्री भोलाराम तूफानी की 25वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा- पूर्वक मनाई जाएगी । तैयारी समिति की बैठक जिला संयोजिका राजकुमारी गुप्ता के आवास पर संचालित कार्यालय मे हुआ जिसमें विनय सिंह, अशोक वर्मा , कौशल किशोर पाठक, ईजिनियर रत्नेश,पूर्व प्राचार्य शशिकला ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर से कहा कि समारोह भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा उक्त अवसर पर शशि कला कुमारी ने बताया कि तूफानी जी पर सूट वारंट था अंग्रेज उनको खोजते थे और उन लोगों का निर्णय था जहां भी मिले तूफानी को मार देना है ।अंग्रेज उनसे भय भी खाते थे। अशोक वर्मा ने कहा कि भोलाराम तूफानी देश के गिनती के महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे। उन्होंने न सिर्फ देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया बल्कि आजाद भारत को बेहतर और स्वतंत्रता सेनानियों के परिकल्पना का बनाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी ।स्वभाव से अधिक सीधे तथा संवेदनशील थे। पटना से जब वे अपना वेतन उठाकर चलते थे तो नरकटियागंज आते – आते गरीबों के बीच उसे बाट देते थे ।सरकार मे कैबिनेट मंत्री बनने के बावजूद भी उन्होंने अपना जीवन शैली सादगी पूर्ण रखा। गांधी वादी विनय कुमार सिंह ने कहा कि वैसे तो चंपारण का इतिहास स्वतंत्रता सेनानियों से भरा पड़ा है लेकिन दलित समाज से आने वाले भोलाराम तूफानी में विशेषताएं ही विशेषता थी।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने दशहरा पूजा एवं माननीय राष्ट्रपति कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *