राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाकुम्भनगर स्थित श्रीगुरुकाश्र्णि कुंभ मेला शिविर में काश्र्णि पीठाधीश्वर श्रीशरणानंद महाराज, गोविंददेव गिरि और रमेश भाई ओझा से आत्मीय भेंट की

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी महाकुंभनगर-महाकुंभ 2025 के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक उन्नति और आस्था को जागृत करने हेतु उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सेक्टर 09, गंगेश्वर मार्ग स्थित श्रीगुरुकाश्र्णि कुंभ मेला शिविर का दौरा किया। यहां उन्होंने परमपूज्य उदासीन आचार्य काश्र्णि पीठाधीश्वर श्रीशरणानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी ऊर्जा को अक्षय बनाने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ’नंदी’ भी उपस्थित रहे।

शिविर में राज्यपाल ने श्रीराम मंदिर के कोषाध्यक्ष परमपूज्य गोविंददेव गिरि से आत्मीय भेंट की और श्रीमद्भागवत के विद्वान रमेश भाई ओझा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर बलाहर से आए छात्रों एवं आचार्यों ने भी राज्यपाल और अन्य संतों से संवाद किया। छात्रों ने इस दिव्य आयोजन के अनुभव साझा किए और उनके साथ छायाचित्र भी लिये।मुलाकात के दौरान स्वामी ओमकारानंद, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी दर्शनानंद, स्वामी आशुतोषानंद सहित अनेक आश्रमस्थ जन उपस्थित रहे।

पुलिस टीम ने 4 जनपदीय लूटेरों को किया गिरफ्तार,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *