खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2025 का भव्य उद्घाटन, स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी महाकुंभनगर-महाकुंभ मेला-2025 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन आज, 12 जनवरी 2025 को परेड ग्राउंड, त्रिवेणी रोड, प्रयागराज में मुख्य अतिथि राकेश सचान, मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, खादी और ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया।

मुख्य अतिथि ने स्वदेशी अभियान को सफल बनाने के लिए खादी और ग्रामोद्योगी वस्तुओं के दैनिक उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को प्रोत्साहन देने से ग्रामीण कारीगरों, शिल्पियों, कत्तिनों और बुनकरों के जीवन स्तर में सुधार होगा और देश की आर्थिक प्रगति में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” विचार को उन्होंने स्वदेशी अभियान की सफलता का आधार बताया।

प्रदर्शनी में कुल 240 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां खादी संस्थाएं और ग्रामोद्योग इकाइयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के साथ झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की संस्थाएं खादी वस्त्रों जैसे रेशम, सूती, ऊनी और पॉलिखादी सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में फाफामऊ के विधायक गुरुप्रसाद मौर्य और फूलपुर के विधायक दीपक पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए सभी को प्रेरित किया।

खादी बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उज्ज्वल कुमार (आईएएस), ने खादी और माटीकला बोर्ड की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, गौरव कुमार (आईएएस), वरिष्ठ संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.पी. मौर्य और उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार दिवाकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

खनन न्यूज-खनन कार्यो मे लापरवाही पर बागपत के खान अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी

अंत में, जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मोहन गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *