वर्षों इंतजार के बाद गुप्ता बस्ती को मिला रास्ता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी मान्धाता – ग्राम सभा बरिस्ता के जगदीश पुर पुरवा के गुप्ता बस्ती को वर्षों इंतजार के बाद आखिरकार श्रवण कुमार गुप्ता की प्रधानी में रास्ता मिल गया और प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता ने मार्ग को इंटर लॉकिंग करा दिया , जगदीश पुर गुप्ता बस्ती वर्षों से रास्ते के इंतजार में था यह रास्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसी रास्ते से लोग खुरदहा वाया रामगंज बाजार भी जाते हैं इसी रास्ते से इलाज के लिए डाक्टर नीरज के यहां भी जाते हैं, प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता की कोशिश से पहले कच्चा रास्ता तैयार किया गया फिर कुछ महिने बाद इस रास्ते पर इंटर लॉकिंग बिछा दिया, इंटर लॉकिंग बिछाने के बाद गुप्ता बस्ती का आवागमन सुलभ हो गया, लोग इस सराहनीय कार्य के लिए प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता और समाजसेवी पुनीत गुप्ता की तारीफ कर रहे हैं लोगों का कहना है कि प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता की अच्छी सोच और गुप्ता बस्ती के लोगों के सहयोग से यह रास्ता बन पाया है यह जागरूक जनता और एक अच्छे प्रधान की अच्छी सोच का नतीजा है, इसी तरह से बरिस्ता, पूरे पाण्डेय, त्रिलोकी पुर गुप्ता बस्ती, में इंटर लॉकिंग का काम सराहनीय हुआ है।

मजहब की दीवार कोई मायने नहीं रखती। गोरखपुर का एक हिंदू परिवार गंगा-जमुनी तहजीब की जीती-जागती मिसाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *