हमास तीन इजरायली, पांच थाई बंधकों को करेगा रिहा: सूत्र

जेरूसलम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल को गुरुवार को गाजा में हमास की गिरफ्त से रिहा होने वाले बंधकों की एक सूची मिली। इसमें तीन इजरायली और पांच थाई नागरिक भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बंधकों के तीसरे बैच की रिहाई से पहले फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह ने मध्यस्थों को उनकी सूची सौंप दी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय ने कहा कि इजरायल इस सूची को “स्वीकार” करता है। इसमें 29 वर्षीय नागरिक महिला अर्बेल येहुद, 19 वर्षीय महिला सैनिक अगम बर्जर और 80 वर्षीय नागरिक पुरुष गादी मोजेस शामिल हैं।

इजरायल के सरकारी टीवी चैनल कान ने बताया कि तीन इजरायली बंधकों के अलावा, पांच थाई नागरिक भी रिहा किए जाएंगे। ये पांच थाई नागरिक दक्षिणी इजरायल में खेती करते थे और 7 अक्टूबर, 2023 को हमले के दौरान हमास द्वारा अपहरण कर लिए गए थे।

नेतन्याहू के कार्यालय ने थाई बंधकों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

इजरायली आंकड़ों के अनुसार, गाजा में हमास के कब्जे में अभी भी 10 विदेशी नागरिक हैं। इसमें आठ थाई,एक तंजानिया का और एक नेपाली नागरिक शामिल है।

ये रिहाई 19 जनवरी को हुए युद्धविराम समझौते से अलग है।

शनिवार को हमास द्वारा चार महिला सैनिकों को रिहा करने के बाद विवाद हो गया। इजरायल ने आरोप लगाया कि समझौते का उल्लंघन किया गया, क्योंकि इसके तहत येहुद को सैनिकों से पहले रिहा किया जाना था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा के उत्तर और दक्षिण को अलग करने वाले नेटज़ारिम कॉरिडोर से अपनी सेना वापस लेने से मना कर दिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने भाजपा इन नेताओं पर खेल सकती है दांव!

कतर की मध्यस्थता से विवाद सुलझा लिया गया। शनिवार को तीन और इजरायली बंधकों की अगली रिहाई से पहले, हमास ने गुरुवार को येहुद, बर्जर और एक अन्य बंधक को रिहा करने पर सहमति जताई। इसके बाद इजरायल ने सोमवार सुबह उत्तरी गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनियों की वापसी को मंजूरी दे दी।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *