कानपुर में हिट एंड रन केस : मंदिर के बाहर सो रहे साधु दंपत्ति को कार ने रौंदा, दोनों की मौत

कानपुर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कानपुर के परमट इलाके में आनंदेश्वर मंदिर के बाहर सो रहे बुजुर्ग साधु दंपती को कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।

मंदिर आए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच कर घटना के बारे में और अधिक साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही कुछ भी विस्तार से बताया जा सकेगा।

आस पास के लोगों की मानें तो दंपती मंदिर के आसपास के इलाके में भिक्षा मांग कर अपना भरण-पोषण करते थे। दिन भर भिक्षा मांगने के बाद रात में मंदिर के पास आकर सो जाते थे। इस हिट एंड रन की घटना के समय भी दंपती सड़क पर आराम कर रहे थे।

इस मामले में कानपुर के पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना ग्वाल टोली के अंतर्गत परमट चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात दंपती का शव मिला है। इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि दंपती पर एक अज्ञात वाहन के चढ़ जाने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आगे बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि व्यक्ति का नाम निर्भयानंद और पत्नी का नाम शांति देवी था। यह दोनों पास के ही एक गांव के रहने वाले थे। इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक और वाहन के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। इसके बारे में शीघ्र ही पता करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग उपद्रव में बांग्लादेशी घुसपैठियों की भूमिका भाजपा की बकवास : अजय कुमार

–आईएएनएस

पीएसएम/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *