हॉकी इंडिया ने महिला कोचिंग कैंप के लिए 65 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के साई में शुरू होने वाले आगामी सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 65 सदस्यीय कोर संभावित ग्रुप की रविवार को घोषणा की।

इस ग्रुप का चयन पंचकूला में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हाल ही में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जहां हॉकी झारखंड ने हॉकी हरियाणा को तनावपूर्ण शूटआउट में हराकर खिताब जीता था।

जहां मौजूदा कोर ग्रुप से 30 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, वहीं असम हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी हिमाचल, साई, हॉकी बंगाल, यूपी हॉकी, हॉकी झारखंड, हॉकी कर्नाटक, मणिपुर हॉकी, हॉकी पंजाब, केरल हॉकी, एमपी हॉकी, सीआरपीएफ, ओडिशा, सीबीडीटी, हॉकी मिजोरम, हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी एपी से खिलाड़ियों को बुलाया गया है।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह प्रतियोगिता देखने और नई प्रतिभाओं की खोज करने के लिए प्रीमियर घरेलू राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मौजूद थे।

चयन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुछ असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देखा और खिलाड़ियों को उनके संबंधित राज्य टीमों के लिए उनके प्रदर्शन के आधार पर बुलाया गया है। 65 खिलाड़ियों वाला यह शिविर हमें यह समझने में मदद करेगा कि वे अपने करियर के अगले चरण के लिए कैसे तैयार हो सकती हैं।”

“एफआईएच हॉकी प्रो लीग के अगले चरण के लिए समूह को 40 सदस्यों तक सीमित कर दिया जाएगा और 31 मार्च से 19 अप्रैल तक, यह 40 खिलाड़ियों का समूह होगा जो अगले अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए शिविर में होंगे। हालांकि, 23 से 30 अप्रैल तक, हम 65 के बड़े समूह पर बारीकी से नजर रखेंगे और उनके प्रदर्शन के आधार पर 40 की सूची की पुष्टि की जाएगी।”

हमारा लक्ष्य टी20 टीम की प्लेइंग-11 को स्टेबल करना है : हीली

–आईएएनएस

आरआर/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *