खनन न्यूज-अवैध परिवहन अवैध कमाई का जरिया बना लोकेशन माफिया.! गोरख धंधे में कुछ मालामाल तो कुछ बर्बाद.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी महोबा– जिले में खनिज का अवैध परिवहन अवैध कमाई का जरिया बना लोकेशन माफिया हो या खनिज विभाग में तैनात कर्मचारी सभी के लिए यह गोरख धंधा वरदान सा साबित हो रहा है इसी कारण रुकने की बजाय और भी बढ़ता जा रहा इस गोरख धंधे में कुछ मालामाल तो कुछ बर्बाद होते नजर आ रहे हैं। आज सुबह 5बजे के आसपास एक सैकड़ा से ज्यादा गाड़ियां भारी ओवरलोड बिना रॉयल्टी कानपुर रोड बैरियल पार हुई जिसमें दो गाड़ियों को खान निरीक्षक द्वारा बरबई के आगे पकड़ कर बंद किया गया दोनों बिना वैध प्रपत्र के खनिज परिवहन कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार महोबा जिले में खनिज का अवैध परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है और रुकेगा भी कैसे जब खनिज विभाग इन अवैध परिवहन करने वालों को खुला संरक्षण देते नजर आ रहे हैं क्योंकि पिछले माह ग्राम ग़योड़ी में ग्राम वासियों द्वारा चार गाड़ियों को पकड़ कर जिले के खनिज विभाग को सौंपा था जिसमें दो गाड़ियों ने पकड़े जाने के बाद रॉयल्टी बनवाई और दो बिना वैध प्रपत्र के थी फिर भी खनिज विभाग द्वारा इन पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया इसके बाद 2जुलाई को दिन दहाड़े कुछ गाड़ियां बिना रॉयल्टी खनिज चैक पोस्ट कानपुर रोड बैरियल पहुंच रही थी।

जिसमें खान अधिकारी साहब द्वारा इसकी जानकारी मिलने पर चैक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों से तत्काल गाड़ी रोकने को कहा जिसमें होमगार्डों द्वारा गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी मालिक ने दबंगई दिखा गाड़ी को जबरन भगा दिया गया जिसमें खनिज विभाग द्वारा उक्त गाड़ी व उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी इस दबंग माफिया द्वारा बराबर अपनी चारों और गाड़ियां बराबर निकालता रहा: इसके बाद 4 जुलाई को खुद खान अधिकारी साहब द्वारा एक गाड़ी को डहर्रा के पास से बिना रॉयल्टी पकड़ा गया।

महाकुम्भ-2025 की तैयारी, प्रयागराज बनेगा विश्व का भव्य और विलक्षण नगर-ए के शर्मा

गाड़ी पकड़ने के बाद उक्त गाड़ी मालिक द्वारा बाद में रॉयल्टी को बनवा लिया गया और सिर्फ साधारण समन शुल्क लगा गाड़ी को छोड़ दिया गया उसी दिन खान अधिकारी साहब द्वारा खनिज विभाग महोबा की टीम को दोवारा जांच हेतु भेजा जिसमें टीम ने एक पीला डंपर को डहर्रा से पकड़ा गया उक्त गाड़ी में पहले से चालान होने के बाद भी महोबा लाते लाते छोड़ दिया गया: इसके दिनांक 16 व 17 जुलाई को महोबा खनिज विभाग की टीम ने रात को ड्यूटी निभाई जिसमें रात में एक भी गाड़ी अवैध नहीं निकल पाई इस टीम के साथ लखनऊ टीम भी साथ रही जिसमें दिनांक 17 को लखनऊ टीम द्वारा एक क्रेशर प्लांट में देखा की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां भारी ओवरलोड लोड खड़ी हैं तो उन्होंने वहां की पूरी वीडियो बनाई और दूसरे प्लांट में देखने को गए उतने से आधी से ज्यादा गाड़ियां माल खाली कर चुकी थीं।

जिसमें लखनऊ टीम द्वारा वरिष्ठ खान अधिकारी महोबा को तत्काल अवगत कराया जिस पर खान अधिकारी व खान निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचा गया लेकिन किसी भी गाड़ी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि वहां जो भी गाड़ियां लोड खड़ी थी व जो खाली कर चुकी थी उनमें देखा जाता तो उन गाड़ियों में एक वर्ष में सिर्फ 15 दिन ही रॉयल्टी बनी होगी और उन गाड़ियों में न माइन टैग लगा न ही नंबर प्लेट लगी फिर भी उन्हें अभय दान? जिसका खमियाजा ये हुआ कि इन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए और आज जो गाड़ी up 95 T9057 जो बंद हुई है वह गाड़ी 17जुलाई को उस क्रेशर प्लांट में लोड खड़ी थी साथ ही इस गाड़ी मालिक के पास चार और गाड़ियां हैं उन गाड़ियों में भी यही हाल हैं की पूरे साल में गिनती के दिन ही रॉयल्टी बनी होगी फिर भी इनके प्रति विभाग संवेदनशील नहीं है गाड़ी पकड़ने के 15घंटे बीत जाने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *