रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा, रेलवे के क्षेत्र में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य में रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और विकास की नई दिशा में कई कदम उठाए। अश्विनी वैष्णव ने बेतिया में 103 करोड़ रुपये की लागत से बने बेतिया कैंट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इस ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल यातायात की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष संजीदगी को बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का बहुत ही सम्मान है और हमेशा बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री का ध्यान रहता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलवे के विकास में बड़ा योगदान दिया है।

अश्विनी वैष्णव ने बिहार में रेलवे के क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में 98 स्टेशनों के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है और अमृत स्टेशन के नाम से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद से बिहार में 1832 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे का 100 फीसदी विद्युतीकरण हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधाओं को और बढ़ाने की जरूरत है, खासकर गोरखपुर से पटना के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस की आवश्यकता महसूस हो रही है। हम इस विषय पर प्रधानमंत्री से बात करेंगे और उम्मीद है कि जल्द ही इसके ल‍िए कदम उठाया जाएगा।

महाकुंभ में पहली बार फायर फाइटिंग बोट्स बनेंगी संगम की प्रहरी

रेल मंत्री ने आगे कहा कि बिहार में अमृत भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन और वंदे भारत स्लीपर के लिए कई योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *