भारत कोष’ के उद्घाटन के साथ हुई भारत-श्रीलंका मैत्री सप्ताह की शुरुआत

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी कोलंबो- श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलंबो पब्लिक लाइब्रेरी में भारतीय ज्ञान के भंडार ‘भारत कोष’ का उद्घाटन किया। ‘भारत कोष’ के उद्घाटन के साथ ही भारत-श्रीलंका मैत्री सप्ताह 2024 की शुरुआत भी हो गई है, जो भारत और श्रीलंका के बीच जीवंत सांस्कृतिक और कलात्मक आदान-प्रदान को प्रदर्शित करने वाला एक साप्ताहिक उत्सव है।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा 100 साल पुरानी कोलंबो पब्लिक लाइब्रेरी में भारत कोष में भारत पर लिखी गई पुस्तकों का संग्रह है। इसमें भारतीय लेखकों द्वारा लिखित कलाकृतियां और सांस्कृतिक खजाने शामिल हैं, जो भारत की विविध विरासत को प्रदर्शित करते हैं और भारत-श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं।

उच्चायोग ने कहा यह सप्ताह भारतीय उच्चायोग और इसकी सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। समारोह का मुख्य आकर्षण कोलंबो के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता चौक और पार्क में 15-18 अगस्त तक आयोजित किया जाने वाला भारत श्रीलंका मैत्री उत्सव होगा। उत्सव में भारत और श्रीलंका के कारीगरों की कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाली एक पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनी, दोनों देशों की विविध मंडलियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि शामिल होंगी।

इसके अलावा एक फूड फेस्टिवल भी आयोजित होगा, जिसमें भारतीय और श्रीलंकाई व्यंजनों तथा अन्य पाककला व्यंजन पेश किए जाएंगे। समारोह स्थल पर बुक स्टॉल स्थापित करने के साथ ही अन्य विभिन्न आकर्षक गतिविधियां और प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी। भारत-श्रीलंका मैत्री उत्सव 2024 का उद्देश्य सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और दो सभ्यतागत देशों द्वारा साझा की गई समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है। (रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

डिजिटल पेमेंट सर्विस को बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रालय एसबीआई के बीच करार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *