इनिशिएटिव फाउंडेशन “प्रत्येक बच्चे के लिए, प्रत्येक अधिकार,”पर आयोजन 

अशोक यादव,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ- आज इनिशिएटिव फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष के थीम “प्रत्येक बच्चे के लिए, प्रत्येक अधिकार” पर लखनऊ के आशियाना स्थित अंसल बिल्डिंग में चर्चा का आयोजन किया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टीव मैथ्यू जी ने किया, जिसमें बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चर्चा के साथ जागरूकता रैली निकली गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टीव मैथ्यू ने कहा की हर बच्चा हमारे समाज की नींव है। उनका अधिकार केवल कानून का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ जीवन जीने का अवसर पाए। यह दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम एक ऐसा समाज बनाएं, जहां कोई बच्चा पीछे न छूटे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधिकार कार्यकर्ता और संस्था की बोर्ड मेंबर शालिनी शुक्ला ने कहा की बच्चों के स्वास्थ्य का अधिकार उनके जीवन का आधार है। पोषण, टीकाकरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना न केवल उनका अधिकार है, बल्कि समाज का दायित्व भी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता और संस्था के सदस्य अब्दुल रहीम राज ने कहा की शिक्षा हर बच्चे के विकास की कुंजी है। एक शिक्षित बच्चा न केवल अपने जीवन को संवार सकता है, बल्कि समाज के उत्थान में भी योगदान देता है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चे को गुणवत्ता शिक्षा तक पहुंच मिले, चाहे उनका आर्थिक या सामाजिक स्तर कुछ भी हो।

ऊर्जा मंत्री की चेतावनी-भ्रष्टाचार के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता और संस्था की युवा सदस्य पूजा ने कहा की बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमें समाज के हर वर्ग को एकजुट करना होगा। बाल श्रम, बाल विवाह और शोषण जैसी समस्याओं को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। यह दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम बच्चों के लिए एक समान, सम्मानजनक और सुरक्षित दुनिया का निर्माण करें। कार्यक्रम के अंत में जग्र्य्कता रैली का आयोजन किया गया जिसमें संस्था संध्या, रहनुमा, तपस्या, सूरज, अंकित, अनिता, सुरेश, शोहेल, हर्ष, परवीन, नितिन, अब्दुल सलाम सहित दर्जनों वालेंटियर,सदस्य और सहयोगी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *