अपर जिलाधिकारी आपूर्ति के द्वारा स्वरूपरानी हॉस्पिटल का किया गया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी प्रयागराज-जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी आपूर्ति विजय शर्मा के द्वारा शनिवार को प्रातः 09.50 बजे स्वरूपरानी हास्पिटल (न्यू बिल्डिंग) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी के साथ डा० अमित सिंह, एवं अन्य डाक्टर तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्वरूपरानी हास्पिटल के न्यू बिल्डिग स्थित विभिन्न वार्डाे, पी०एम०एस०एस०आई० ओपीडी, ट्रामा सेंटर, गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सेन्टर पैथोलॉजी, ब्लडबैंक, कैश काउन्टर, औषधि वितरण, रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं पुरानी बिल्डिंग स्थित अल्ट्रासाउण्ड, एम०आर०आई० कक्ष पर कार्यरत डाक्टरों/ स्टाफ की उपस्थिति तथा ड्यूटी डिस्प्ले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पी०एम०एस०एस०आई० ओपीडी में चिकित्सक उपस्थित मिले तथा ओपीडी में कार्य किया जा रहा था। इसी प्रकार ट्रामा सेंटर, में चिकित्सक उपस्थित मिले, जिनके द्वारा कार्य किया जा रहा था। गैस्ट्रोलॉजी में भी डा० द्वारा कार्य किया जा रहा था।

अपर जिलाधिकारी आपूर्ति के द्वारा कार्डियोलॉजी, सेन्टर पैथोलॉजी ब्लडबैंक, कैश काउन्टर, औषधि वितरण, रजिस्ट्रेशन काउन्टर आदि वार्डाे का निरीक्षण किया गया तथा भर्ती मरीजो से उन्होंने वार्ता कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भर्ती मरीजो द्वारा बताया गया कि सुबह में नाश्ता तथा दोपहर एवं रात्रि में भोजन मिलता है और उनको किसी प्रकार की समस्या नही है। भर्ती मरीजो से पूछतांछ पर उनके द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ डाक्टर द्वारा सुबह वार्डाे का निरीक्षण एवं मरीजो का हाल चाल लिया जाता है। ड्यूटी डिस्प्ले चार्ट कियाशील नही था। वार्डों एवं ओपीडी में डाक्टरों के रोस्टर अनुसार बैठने का चार्ट दीवारों पर लगाया है परन्तु समय दर्शित नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि नियमित डाक्टरों द्वारा अलग से कही भी प्राइवेट प्रैक्टिस नही किया जाता है। संविदा/कान्ट्रैक्ट पर नियुक्त डाक्टरों द्वारा प्रतिदिन अस्पताल में 08 घण्टे की ड्यूटी की जाती है।

चंदौली-मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया न्यायालय परिसरों का शिलान्यास व भूमि पूजन

निरीक्षण के दौरान स्वरूपरानी हास्पिटल के न्यू बिल्डिंग में मरीजो के पेयजल व्यवस्था के बारे मे पूछताछ एवं निरीक्षण किया गया, जिसमें स्थिति सामान्य पायी गयी। न्यू बिल्डिंग में मरीजों के लिए 07 स्टेचर एवं 05 व्हीलचेयर तथा ट्रामासेन्टर में पर्याप्त संख्या में स्टेचर एवं व्हीलचेयर उपलब्ध है। भर्ती मरीजो द्वारा बताया गया कि सुबह नाश्ता में ब्रेड एवं दूध तथा दोपहर एवं रात्रि में मरीज एवं उसके साथ एक तीमारदार को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। न्यू बिल्डिंग अस्पताल में सुबह 08 बजे से शामं 08 बजे तक मरीजों का ब्लड कलेक्शन किया जाता है तथा जाँच के बाद सम्बन्धित मरीजों को समय से रिपोर्ट प्रदान की जाती है।

चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती मरीजों को निशुल्क औषधि बेड टू बेड उपलब्ध कराया जाता है एवं ओ०पी०डी० मरीजों हेतु दो निशुल्क औषधि तिवरण केन्द्र (महिला/पुरुष) संचालित है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में समस्त औषधि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध तथा आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती मरीजों को निशुल्कः दवा दी जाती है। इमरजेन्सी की स्थिति में कुछ दवायें स्टाक में अनुपलब्ध होने के कारण बाहर से मंगायी जाती है।

चिकित्सालय के भवन/वार्डाे की स्थिति चिकित्सालय में निर्मित भवन/वार्डाे की स्थिति संतोषजनक है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में वाहन इधर-उधर खड़े पाये गये। उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अस्पताल के डाक्टर/स्टाफ के पार्किंग हेतु 03 जोन बनाये गये है, जिसमें समुचित तरीके से वाहन खड़ा किया जाता है, परन्तु मरीजों एवं बाहरी वाहनों के पार्किंग की समस्या बनी रहती है। चिकित्सालय में उपलब्ध सुरक्षाबल, चिकित्सालय प्रशासन एवं चौकी के पुलिस प्रशासन द्वारा कडी निगरानी रखी जाती है। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु एस०आर०एन० चौकी भेज दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *