संस्थानिक लीग : कस्टम और ईएसआईसी ने पेश किया सेमीफाइनल का दावा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कस्टम एन्ड सेंट्रल एक्साइज और ईएसआई सी की टीमों ने आज यहां विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैदान पर अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में स्थान लगभग तय कर लिया है l

डीएसए संस्थानिक लीग के मैचों में कस्टम ने मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग अर्बन को नितिन की हैट्रिक से 9-0 से रौंद डाला l शौर्य ने दो और कृष्ण, सायक, रिपु तथा अमित ने एक-एक गोल किया l दिन के दूसरे मुकाबले में जीएनसीटी (दिल्ली सरकार) ने प्रवेश के गोल से रिजर्व बैंक को 1-0 से हराया, जबकि तीसरे मैच में ईएसआईसी ने बैंक ऑफ़ इंडिया को पवन जोशी की हैट्रिक (4) से 7-0 से धो डाला l बैंकर गोली सुनील दत्त ने कई सुन्दर बचाव किए वरना विजेता टीम की जीत और बड़ी हो सकती थी l बाकी गोल प्रवीण रावत, राम सिंह और शेखर खन्ना ने बांटे l

कस्टम ने लगातार तीसरी जीत और ईएसआईसी ने चार मैचों में तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बनाए रखा है l तेज गर्मी और ऊबड़ खाबड़ मैदान में बड़ी उम्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसलिए संतोषजनक कहा जाएगा क्योंकि 40 -50 साल में भी उनमें खेलने का जुनून बरकरार है l यदि कहीं कमी नजर आती है तो युवा खिलाड़ियों की l भाग लेने वाली टीमों को उम्मीद है कि अगले सीजन तक उनके बेड़े में कई नये खिलाड़ी शामिल हो जाएंगे l

–आईएएनएस

आरआर/

रान्या राव केस: भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, सही तरीके से जांच की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *