व्यापारी हित में संगठन का मजबूत होना आवश्यक है।अरविंद गांधी

Media House बलिया –अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सुखपुरा बलिया इकाई का गठन संगठन के संरक्षक पिंटू गुप्ता के व्यावसायिक प्रांगण में रात्रि में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी रहे। गरिमामय उपस्थित जिला उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, जिला संगठन मंत्री अख्तर अली और जिला मंत्री डॉक्टर राजू वारसी की रही।

इस बैठक में सैकड़ो उपस्थित व्यापारियों के बीच में सर्वसम्मत से पिंटू गुप्ता को संरक्षक, उपेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, शंकर दानी को महामंत्री, अखिलेश सिंह को उपमहा मंत्री, सुमेर गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राहुल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता, जवाहर गुप्ता ,प्रदीप कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, खुशहाल सोनी को मीडिया प्रभारी ,राधे श्याम गुप्ता संतोष गुप्ता को सूचना मंत्री, अरविंद कुमार गुप्ता, राम नारायण सिंह, राजेश स्वर्णकर को संगठन मंत्री, इश्तियाक अहमद ,जय राम स्वर्णकार ,भीम रौनियार ,सत्यनारायण गुप्ता को मंत्री, सदस्य के रूप में अशोक कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, दिलीप गुप्ता,मैनुद्दीन अंसारी, विनोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अंजनी सिंह ,शंकर गुप्ता, अमित गुप्ता ,कृष्ण प्रसाद, मुन्नीलाल गुप्ता ,अनिल सोनी को चुना गया।

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी हित में संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। व्यापारी उद्यमी की सुरक्षा संगठन के बल पर ही हो सकती है। इसीलिए व्यापारियों की एकता जरूरी है। हम व्यापारी उद्यमियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारी उद्यमियों के हित में किसी भी प्रकार के संघर्ष से हम पीछे नहीं हटेंगे । यह हमारे संगठन और हमारे नेतृत्व का संकल्प है। श्री गांधी ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए बधाई दिया और आशा और विश्वास प्रकट किया कि सुखपुरा के व्यापारी उद्यमियों के लिए आप अच्छा कार्य करेंगे जिससे संगठन और नेतृत्व का सर ऊंचा रहेगा।

उ0प्र0 पुलिस टीम के 50 खिलाड़ियों का बर्मिघम में आयोजित होने वाले WORLD POLICE &FIRE GAME 2025 में किया गया चयन

बैठक की अध्यक्षता गणेश प्रसाद ने किया तथा संचालन शंकर दानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश गुप्ता युवा जिला मंत्री,विजय शंकर गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र गुप्ता ,राधा मोहन गुप्ता, नथुनी ठाकुर,शिवजी पटवा ,शत्रुघ्न गुप्ता ,बसंत सैनी ,बालाजी ,प्रदीप गुप्ता ,जगरनाथ गुप्ता आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *