जमशेदपुर-पानी की समस्या बहुत गंभीर है। मुख्यमंत्री

मीडिया हाउस जमशेदपुर-वार्ड-17 आदित्यपुर के प्रबुद्ध जनों का एक प्रतिनिधि मंडल रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में के द्वारा भीमखान्दा गाजिया बराज में पेयजल की समस्या को लेकर आज चंपाई सोरेन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। माननीय मुख्यमंत्री जी भीमखान्दा माईक्रो लिफ्ट सिंचाई एवं एफलक्स बाँध योजना का शिलान्यास करने हेतु पधारे थे। जहाँ वार्ड-17 के लोगों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। और पानी समस्या का निराकरण जल्द हो इसकी माँग की गई। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आश्वस्त किया कि पानी की समस्या बहुत गंभीर है । और इसकी चिंता अपने उद्बोधन भाषण में भी प्रकट की। और उन्होनें कहा कि इसी समाधान के लिए हम आज यहाँ आये है। प्रभात नगर कॉलोनी वार्ड-17 में जल्द पेयजल की समस्या दूर की जायेगी। नव निमिंत वार्ड-17 में पेय जल की समस्या है। इस बात की जानकारी मुझे पूर्व से है। मेरे संज्ञान में पहले से है। इस पर जल्द पहल की जायेगी। अब हम इसे साकार हर हाल में करेंगे। प्रभात नगर विकास समिति के महासचिव श्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पानी समस्या का निराकरण हेतु 8 मार्च को वार्ड-17 का एक प्रतिनिधि मंडल आदित्यपुर नगर प्रशासक से मुलाकात कर पेय जल निराकरण हेतु अनुरोध किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से प्रभात नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद्र पासवान जी सहित सेवानिवृत्त डीएसपी सरयू पासवान, विश्व मोहन कुमार, कैलास साह, आर पी राही, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, आर एन प्रसाद ,महेश राम, बी के राय, जवाहर लाल सिंह, एस के सिंह, आशीष रंजन कुमार, सोशल एक्टिविस्ट प्रमोद गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, संजीव मेहता,शैलेंद्र कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *