न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया,न्यायमूर्ति  अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति  संजय कुमार मिश्रा पहुंचे बोकारो

यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में किए पड़ाव

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 05ता०बोकारो। न्यायिक अकादमी झारखंड के सहयोग से बोकारो जजशिप एवं जिला प्रशासन बोकारो द्वारा रविवार को ” रिमांड और जमानत न्याय शास्त्र के प्रमुख मुद्दे ” विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन बोकारो स्टील सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में हो रहा है। आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया माननीय न्यायमूर्ति  अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड माननीय न्यायमूर्ति  संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा न्यायमूर्ति एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड न्यायमूर्ति  सुजीत नारायण प्रसाद समेत झारखंड उच्च न्यायालय के  न्यायाधीश आदि शनिवार देर शाम फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार (बोकारो)/सेक्टर पांच स्थित बोकारो निवास पहुंचे। जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थना, उपायुक्त  कुलदीप चौधरी,पुलिस अधीक्षक  प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ  रजनीश कुमार आदि ने पुष्प गुच्छ देकर माननीयों का स्वागत किया। वहीं, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया माननीय न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड माननीय न्यायमूर्ति  संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा माननीय न्यायमूर्ति एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड न्यायमूर्ति  सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति  आनंदा सेन समेत झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आदि ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

मईया सम्मान योजना की राशि बढाकर दिसंबर माह से ढाई हजार रुपये भुगतान की जायेगी: सीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *