केजरीवाल का हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने वाला आरोप बेबुनियाद : अशोक अरोड़ा

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने यमुना में जहर मिला दिया है। यदि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने इसे समय रहते न पकड़ा होता, तो दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी। हरियाणा कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने इस बयान की निंदा की है।

अरोड़ा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल ने जहर मिलाने का जो आरोप हरियाणा सरकार पर लगाया, वह बेबुनियाद है। मैं इस आरोप की निंदा करता हूं। किसी भी नेता को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे आम लोगों में भय का वातावरण बने। हरियाणा से यमुना का पानी जो दिल्ली में जाता है, वह पानी यमुना से न होकर यमुना नहर से धीरे-धीरे जाता है। केजरीवाल को ऐसे भ्रामक प्रचार करने से बचना चाहिए। ऐसी बयानबाजी से लोगों में डर पैदा होता है।

उन्होंने आगे कहा, “यदि लोग दिल्ली सरकार के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। लेकिन, यदि लोग दिल्ली की बजाय पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह बेतुका है। लोगों को दिल्ली जाकर प्रदर्शन करना चाहिए। दिल्ली में यमुना में सबसे ज्यादा नाले गिरते हैं। यह बात या तो केजरीवाल को पता नहीं है या वह जनता को वोट के लिए भरमाने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं।”

बता दें कि सोमवार को दिल्ली की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने यह दावा किया कि यमुना के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस आरोप को रात को बिजवासन में हुई चुनावी जनसभा में भी दोहराया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है और यह भी कहा कि यदि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने इसे समय रहते न पकड़ा होता, तो दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी।

एफआईआई ने इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में 14,064 करोड़ का निवेश किया

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *