लिफ्ट का काम अधूरा, नए जगदलपुर रेलवे स्टेशन भवन के उद्घाटन पर लगा ब्रेक

जगदलपुर.

जगदलपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन एक अधूरी सुविधा पूरे स्टेशन के उद्घाटन में बाधा बनी हुई है। अमृत स्टेशन योजना के तहत करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया गया है।

नया स्टेशन भवन, विशाल फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्मों का विस्तार जैसे कई काम पूरे किए जा चुके हैं। प्लेटफार्म की लंबाई 530 मीटर तक बढ़ाई गई है, वहीं 11 नए प्लेटफार्म शेड भी तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए चार लिफ्ट लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन लिफ्ट निर्माण में देरी के चलते स्टेशन भवन का उद्घाटन लगातार टलता रहा है। 15 अगस्त और बस्तर दशहरा के आसपास उद्घाटन की चर्चाएं थीं, लेकिन यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि पहले जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी समय पर काम पूरा नहीं कर पाई। अब लिफ्ट लगाने के लिए दूसरी एजेंसी को जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

उधर, केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण रेल परिवहन प्रभावित होने से भी स्टेशन की शुरुआत की योजना पर असर पड़ा है। सवाल यह है कि करोड़ों के विकास कार्यों के बावजूद यात्रियों को जरूरी सुविधाओं के लिए आखिर कितना और इंतजार करना पड़ेगा।

घरेलू मांग की मजबूती के कारण भारत पर अमेरिकी टैरिफ का असर रहेगा कम : मॉर्गन स्टेनली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *