शराब तस्करों ने ड्युटी पर तैनात उत्पाद विभाग एएसआई को कार से कुचलकर किया जख्मी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 7ता.बिहार। बांका से शराब माफिया के दुस्साहस की चौंकाने वाली खबर आई है। बिहार झारखंड सीमा पर भलजोर चेकपोस्ट के पास शराब तस्करों ने ड्युटी पर तैनात उत्पाद विभाग एएसआई को कार से कुचलकर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार सुबह 4 बजे की है। घटना को अंजाम देकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है। जख्मी हालत में उत्पाद विभाग के एएसआई पप्पू पासवान को रेफरल अस्लापताल लाया गया। ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार भलजोर चेक पोस्ट के समीप सुबह में उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हंसडीहा के तरफ से विदेशी शराब लदी बैलिनो कार तेज रफ्तार से आ रही थी। जब उत्पाद की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार चला रहे तस्कर ने एएसआई के पैर पर कार चढ़ा दिया और भागने में कामयाब रहा।

पंचायत सरकार भवन में किशोर किशोरियों का स्वास्थ्य एवं विकास के मुद्दे पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *