लोकहित अधिकार पार्टी का चलाया गया गांव-गांव जनसम्पर्क अभियान-हरिनाथ साहू

Media House कांके, रांची लोकसभा के कांके विधानसभा अंतर्गत गागी एवं जयपुर पंचायत के कई गांवों का दौरा कर सामाजिक न्याय के तहत लोकहित अधिकार पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों को ग्रामीण क्षेत्र के दबे कुचले वंचित शोषित उपेक्षित वर्गों के बीच जन जागरूकता अभियान के रूप में चलाया गया।

जनसंपर्क व जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, कांके प्रखंड अध्यक्ष देव पूजन ठाकुर, जिला सहसंयोजक धनकू साहू, जिला महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष रूपाली मुंडा, महामंत्री सुनीता उरांव सहित क्षेत्र के दर्जनों सामाजिक अगुवा प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस बीच पार्टी के जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता उरांव की अध्यक्षता में चामगुरु गांव में कुछ नारी शक्ति महिला बहनों के साथ एक बैठक रखा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए देश के 97% लोगों को जागने और जागने की आवश्यकता है। आगामी 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लोकहित अधिकार पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी ! जाति आधारित जनगणना , जिसकी जितनी आबादी उसको उतनी भागीदारी के तहत आरक्षण, सभी को निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू करने और कराने के लिए कार्य करते रहेंगे ।

श्री साहू ने कहा भारतीय संविधान के बदौलत हम सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों को समानता का अधिकार प्राप्त हुआ । जिसके बदौलत देश के सभी तबके के लोगों को पढ़ लिखकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है हमें हर हाल में भारतीय संविधान को बचाने के लिए एक जूटता के साथ प्रतिबद्ध होना होगा। बैठक का संचालन लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन किशुन उरांव ने किया।

जामताड़ा के शहरडाल में ईट धंसने से 2 मजदूर की मौत.. विधायक डॉ इरफान अंसारी ने रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचकर दिनभर की लंबी मशक्कत के बाद शव को निकाला बाहर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *