स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली में लगेगा युवा विचारों का महाकुंभ: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 116वें संस्करण में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के बारे में बताया। जिसका आयोजन स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर आयोजित होगा।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, युवा मन जब एकजुट होकर देश की आगे की यात्रा के लिए मंथन करते हैं, चिंतन करते हैं, तो निश्चित रूप से इसके ठोस रास्ते निकलते हैं। आप जानते हैं 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर देश ‘युवा दिवस’ मनाता है। अगले साल स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती है। इस बार इसे बहुत खास तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ होने जा रहा है, और इस पहल का नाम है ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’।

उन्होंने आगे कहा भारत-भर से करोड़ों युवा इसमें भाग लेंगे | गांव, ब्लॉक, जिले, राज्य और वहां से निकलकर चुने हुए ऐसे दो हजार युवा भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए जुटेंगे। आपको याद होगा, मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आहवान किया है, जिनके परिवार का कोई भी व्यक्ति और पूरे परिवार का पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है, ऐसे एक लाख युवाओं को, नए युवाओं को, राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के विशेष अभियान चलेंगे।

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ भी ऐसा ही एक प्रयास है। इसमें देश और विदेश से एक्सपर्ट्स आएंगे। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी रहेंगी। मैं भी इसमें ज्यादा-से-ज्यादा समय उपस्थित रहूंगा। युवाओं को सीधे हमारे सामने अपने आइडियाज को रखने का अवसर मिलेगा। देश इन आइडियाज को कैसे आगे लेकर जा सकता है? कैसे एक ठोस रोडमैप बन सकता है? इसका एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा, तो आप भी तैयार हो जाइए, जो भारत के भविष्य का निर्माण करने वाले हैं, जो देश की भावी पीढ़ी हैं, उनके लिए ये बहुत बड़ा मौका आ रहा है। आइए, मिलकर देश बनाएं, देश को विकसित बनाएं।

जिन्हें समझते थे हेल्दी उन आदतों से नुकसान भी कम नहीं, जानें ऐसा क्या है जिसे 'तौबा-तौबा' कहना अच्छा

–आईएएनएस

केआर/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *