बिगड़ैल हाथी के पटकने से महावत घायल बीआरडी मेडिकल में चल रहा इलाज

अवधेश पाण्डेय गोरखपुर-एम्स इलाके के कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन में रखी गई हाथी एक बार फिर से विदक गई। शुक्रवार की सुबह जिस महावत के देख रेख में हाथी वन में रखी गई थी उसी पर हमलावर हो गयी। हाथी के पटकने से बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊंखोर बैदौली के निवासी महावत इस्तिकार अहमद उर्फ मंगू 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि महावत के दूसरे साथी मुस्तफा को हल्की चोटें आई है। घायल मंगू को एंबुलेंस 108 से बीआरडी मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। जिसके बाए कंधे की हड्डी टूट गई है वही दाहिने आंख पर भी चोट लगा है। वन विभाग के रेंजर एवं दरोगा घायल महावत का इलाज करा रहे है। हाथी के दहशत से घंटो गोरखपुर कसया मार्ग के आवागमन को रोक दिया गया ।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










