कांगों में जेल से भागने की कोशिश में कई कैद‍ियों की मौत

किंशासा, 2 सितंबर (आईएएनएस)। कांगो गणराज्य की राजधानी किंशासा के मकाला में केंद्रीय जेल से भागने के प्रयास में कुछ कैदियों की मौत हो गई। यह जानकारी, कांगो गणराज्य सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने सोमवार को दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह मकाला सेंट्रल जेल में कई घंटों तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। इससे कई कैद‍ियों की मौत हो गई।

कांगो गणराज्य की मीडिया और संचार मंत्री मुयाया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कैदियों के जेल से भागने के प्रयास यह घटना हुई।

मंत्री ने कहा कि इस घटना का पूरा विवरण बाद में दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने किंशासा के निवासियों से संयम बनाए रखने का आग्रह भी किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक पोस्ट में लिखा, “किंशासा के लोगों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं। आगे का विवरण बाद में बताया जाएगा।”

जुलाई 2024 में, डीआरसी के न्याय मंत्री, कॉन्स्टेंट मुताम्बा ने फैसला किया था कि मकाला सेंट्रल जेल में भीड़भाड़ को कम करने के ल‍िए 1,284 कैदियों को सशर्त रिहाई दी जाएगी।

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

विश्वभर में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर विषय : डॉ. प्रेम कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *