सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, 63 जोड़ों ने लिया शादी का सात फेरा.

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी चोपन/सोनभद्र-विकास खंड चोपन के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। चोपन और कोन ब्लॉक मिलाकर 74 सामूहिक जोड़ों ने शादी को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 63 जोड़ों ने विधिवत मंत्रोचार के साथ सामूहिक विवाह किया और 7 वचन की कसमें खाई। इस दौरान महिलाओ के समूह द्वारा विवाह गीत भी जोड़ो के लिए गाया गया।

ब्लॉक प्रमुख जनप्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने बताया कि 74 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था और 63 जोड़े ही आ पाए बाकी किसी कारण से नहीं आ पाए। उनको अगले टर्म में विवाह करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा जनपद के दो ब्लाकों के जोड़ों आए थे। जिसमे कोन ब्लाक और चोपन ब्लाक के आदिवासी क्षेत्र के गरीब असहाय परिवारों के जोड़ों की शादी हुई। समारोह में गृहस्थी की सारी सामान्य उपलब्ध कराई गई। जब से भाजपा की सरकार बनी तब से सामूहिक विवाह का भव्य रूप से हर एक दो महीने में आयोजन कराया जाता है और उसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी को जाता है। संजीव त्रिपाठी ने बताया कि पिछले धांधली से सबक लेकर पूरी जांच और चेकिंग से जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। पिछली बार हुए मिस्टेक के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई हुई। आज की शादी समारोह में कुछ अव्यवस्था को लेकर संजीव त्रिपाठी ने कहा कि जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।संजीव त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, विकास खण्ड चोपन।

श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा, भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सामूहिक शादी को करने वाले आचार्य दिलीप देव पाण्डेय ने बताया कि रेलवे खेल मैदान चोपन के प्रांगण में 74 जोड़ों का विवाह संपन्न होना था किंतु कुछ असुविधा के कारण कुछ जोड़े नहीं पहुंच पाए। जिस वजह से 63 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।। मुख्यमंत्री संभावित विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़ के पीछे जो खर्च करने की व्यवस्था है वह 51 हज़ार रुपये है। 51 हज़ार रुपये में भी तीन भाग में धन निर्धारित किया जाता है। 35 हज़ार विवाह वाली कन्या के खाते में स्थान्तरित की जाती है, 10 हज़ार रुपये विवाह में दिए जाने वाले वैवाहिक उपहार में खर्च किया जाता है और 6 हज़ार रुपये प्रत्येक एक जोड़े विवाह की व्यवस्था में खर्च किया जाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *