जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, रामराज सिंह गोड़ की अध्यक्षता में हुई संपन्न। 

Media House सोनभद्र- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सोनभद्र पर संगठन श्रृजन कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता बैठक सम्पन्न हुई, कार्यक्रम कि संचालन जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रयागराज ज़ोन के समन्वयक पुर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए उर्जा वान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्य कर्ता बब्बर शेर है हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है, जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र पदाधिकारियों की प्रकाशित नव संशोधित कमेटी की घोषणा किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता कन्हैया लाल पाण्डेय को एवं जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर उद्दीन खां जिला महासचिव कैलाश सिंह गोंड, जिला सचिव विंध्याचल कुशवाहा, जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में जाएं ब्लॉक अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष संगठन सृजन को जल्द से जल्द पूरा करें। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुद्धी नाथ शुक्ल, कृष्णा नन्द शुक्ल एवं ओम प्रकाश चौबे की कुछ दिनों पहले निधन हो गया था उन लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनोद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नोडल प्रभारी राजेश द्विवेदी पुर्व प्रत्याशी कमलेश ओझा, महिला अध्यक्ष ऊषा चौबे, दयाशंकर पांडे, रामेश्वर यादव, प्रदीप सिंह, बाबूलाल पनिका, ओपी सिंह, राजेश तिवारी, अहमद हुसैन, मंजू देवी, मोहन बियार, पंकज मिश्रा, सेराज खान, रामबिलास पनिका, शीतला पटेल, आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता, लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे, उदय पांडे, विनोद शास्त्री नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष जयशंकर भरद्वाज सहित सभीं पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवक्ता पूर्वक सुनिश्चित किया जाए-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *