बंद घर का निशाना बनाने वाला मास्टरमाइंड चोर और उसका साथी गिरफ्तार,सामान बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : चोरों द्वारा बंद घरों को टारगेट करके चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है एक ऐसे ही मामले में बालीडीह थाना के एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और हाथ साफ करते हुए चलते बने। लेकिन हम दर्द पड़ोसी ने जब चोरी की घटना को देखा तो थाने को सूचना देते हुए मामला को दर्ज कराया, पुलिस एक्टिव हुई और 24 घंटे के अंदर ही चोरी करने वाले दो चोरों को धर दबोचा। घटना 24 तारीख की थी जब आवास के मालिक अपने घर को बंद कर बाहर गए हुए थे मौका पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। काण्ड के उदभेदन एवं चोरी गये सामानों के बरामदगी हेतू पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर काण्ड का उदभेदन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार किया तथा इनके निशानदेही पर चोरी गये सारे सामानों की बरामदगी कर ली गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी है। इस घटना का मास्टर माईंड अमित कु० सिंह रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अग्रतर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त : अमित कुमार सिंह, पिता -सुरज सिंह,सा०-कुर्मीडीह, मुक्तानंद स्कुल के पास, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो तथा मदन कुमार, पिता-बिरू सिंह बहादुर,सा०- कुर्मीडीह, मुक्तानंद स्कुल के
पास, थाना-बालीडीह, जिला बोकारो है। गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमें बालीडीह थाना काण्ड सं0 274/2020,दि0.-26.12.2020, धारा-354/
504/506/34भा० द० वि०,बालीडीह थाना
स0-169/21,काण्ड दि०-11.07.21,भा०द०वि० ।धारा-341/323/325/504/506 दर्ज है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस :- नवीन कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० संदीप कुमार, पु०अ०नि० जितेन्द्र कु० यादव, पु०अ०नि० अजय कुमार राय, स०अ०नि० आनन्द ठाकुर, स०अ०नि० उमेश कुमार,स०अ०नि० बलदेव यादव,आ0 496 मरियानुस जोजो, आ0 1084 बैजनाथ राउत सभी बालीडीह थाना शामिल थे।‌

विकास मेला- सह - जनता दरबार मे 89 योजनाओं की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *