सुशासन को समर्पित मीडिया संवाद हुआ संपन्न,

सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-सुशासन को समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज .मंत्री लघु एवं सुक्ष्म उद्योग विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में सर्किट हाउस चुर्क में मीडिया संवाद हुआ संपन्न, जनपद प्रभारी मंत्री ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा,संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक दी जानकारी, 12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित सम्मानित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।










