सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस सोनभद्र को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया सम्मानित

सोनभद्र-रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डा ए के गुप्ता (रौनियार) प्रधान संपादक/अध्यक्ष, मीडिया हाउस सोनभद्र उत्तर प्रदेश को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.!

मीडिया हाउस द्वारा श्रमिकों के हित में बड़ी पहल, भब्य निःशुल्क के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो-डा ए के गुप्ता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया तथा स्वयं रक्तदान कर मानवता एवं जनसेवा के इस महापर्व में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे भी उपस्थित रहे। कैंप में लगभग दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया।

प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहां की रक्तदान जरूरतमंदों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है रक्तदान करने से लोग निरोग रहते हैं। इमरजेंसी के दौरान यह रक्तदान बहुत ही लोगों का सहारा बनता है।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ आनंद कुमार प्रधानाचार्य, डॉ डी के सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ मनोज कुमार यादव विभाग अध्यक्ष-रक्त केंद्र, डॉ अशोक कुमार प्रभारी अधिकारी-रक्त केंद्र, एसडीम द्वारा में रक्तदान के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भमिका निभाने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया गया। उक्त पर डा प्रखर केसरी, डा रविंद्र प्रसाद, सरोज देवी, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, सुरजीत, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, नागेश्वर देव पाण्डेय, रामकुमार विश्वकर्मा, गोबिंद दास गुप्ता, अमन सोनकर, अंगद विश्वकर्मा, गौरव सिंह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा सहित चिकित्सकगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिकाधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले 11 क्रशर प्लांट सीज.!

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *