खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

ब्यूरो,मीडिया हाउस बोकारो-उपायुक्त  विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन – परिवाहन पर रोक को लेकर खनन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने जीरीडीह थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन परिवहन पर रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें टीम ने फोरलेन चौक मुख्य सड़क से एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए पकड़ा। जिसे टीम ने जब्त कर पुलिस बल के सहयोग से जरीडीह थाना परिसर में लाया एवं संबंधित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। छापेमारी अभियान टीम में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार,  खान निरीक्षक  सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।

अवैध आर्म्स फैक्ट्री और शराब का सरगना और सहयोगी गिरफ्तार, इनपुट तलाशने में जुटी पुलिस 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *