झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में परचम लहराने वाले युवाओं को मंत्री ने किया सम्मानित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया। ललपनिया ई-टाइप निवासी उमेश प्रसाद की सुपुत्री सोनम कुमारी रैंक-44 एवं जाला निवासी सहदेव मांझी के सुपुत्र सूरज हांसदा रैंक-331 के घर पहुँचकर मंत्री ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने दोनों प्रतिभागियों के अभिभावकों को भी बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि इन होनहार युवाओं ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता से राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरण मिलेगी। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










