साड़म में राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म संतोषी मंदिर के समीप ग्राउंड में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान की राज्यस्तरीय शुभारंभ विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद व बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और जल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने वाले जल सहियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई। जिसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण किया और झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। स्वच्छता और हरियाली दोनों मिलकर ही स्वस्थ समाज और सशक्त राज्य का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है। जिस प्रकार हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छता के प्रति हमारा छोटा-सा प्रयास भी समाज और राज्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। 17 सितंबर से यह अभियान शुरू होकर देश व राज्य में स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में 2 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो डीसी ने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद राज्य के लोगों के लिए समर्पित हैं। कहा कि बोकारो जिला को एक आदर्श जिला बनाने के लिए साफ सफाई आवश्यक है। स्वच्छता के क्षेत्र में बोकारो को अव्वल बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला में प्रत्येक 6 महीने में एसेसमेंट कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें स्वच्छ रखने वाले क्षेत्र को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोकारो में सभी कार्यों को पारदर्शिता और सरकार के व्यवस्था के अनुसार संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिशन निदेशक मनोहर मरांडी,उपनिदेशक अरविंद कुमार जायसवाल, अपर समाहर्ता बोकारो मुमताज आलम, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, विभाग के संयुक्त सचिव, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आप्त सचिव कपिल कुमार, उमेश महतो, मो0 अशरफ अली, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश राम और चंदन कुमार, राज्य समन्वयक नितिन कुमार, दिग्विजय कुमार, आजाद खान, जिला समन्वयक दिलीप कुमार, सहायक अभियंता शास्त्री साह, कनीय अभियंता रोहित मंडल, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह मौजूद थे।










