लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 मार्च को राँची आगमन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी राँची- लोकहित अधिकार पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक झारखंड प्रदेश कार्यालय राँची में संपन्न हुई ! जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि सम्माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता 5 मार्च को 3 दिवसीय दौरा पर राँची आ रहे हैं !

श्री साहू ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 मार्च को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधन, 6 मार्च को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा तथा 7 मार्च को प्रमुख पदाधिकारियों संग बैठक करके चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे ! ज्ञात हो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी डाॅ. जगन्नाथ प्रसाद का भी आगमन हो रहा है !

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के द्वारा सर्वसम्मति से एक संचालन समिति का गठन किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू को संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सह गोड्डा लोकसभा प्रभारी मो. अजहर आलम को सहसंयोजक ,
प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू को सहसंयोजक ,
हजारीबाग जिला प्रभारी रामबिलास साहू को संयोजक सदस्य, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक संयोजक सदस्य तथा जयंत कुमार जायसवाल, रेणु देवी, शुशीला देवी, मीना देवी संयोजक सदस्य मनोनीत किये गये ! जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता और कांके प्रखंड अध्यक्ष देवपुजन ठाकुर संयोजक मंडली के साथ अपने महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहण करेंगे !

बिस्थापित एकता ने मेडिकल कॉलेज बनने से पूर्व बकाया भुगतान करने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *