झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बन रही है : विजय सिन्हा

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में है। बिहार में हाल ही में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई गई थी।

इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई थी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई, जिसमें शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहुंचे थे।

इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पार्टी की संगठनात्मक रूटिंग बैठक थी। बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई है। ‘बढ़ता बिहार, बदलता बिहार, विकसित बिहार’ के रूप में पूरी संरचना तैयार हो रही है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आ रहे हैं। लेकिन, लोकतंत्र में जनता मालिक है। जिसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा। वह नतीजों में सामने आ जाएगा। मैं समझता हूं कि झारखंड में एनडीए और महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बन रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी शनिवार को आ रहे हैं। उपचुनाव के परिणाम भी एनडीए के पक्ष में आएंगे। इस बार का चुनाव लोगों को स्पष्ट बता देगा जनता किस पर विश्वास करती है। उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव अब अंतिम पड़ाव पर हैं और किसी तरह के बयान दे देते हैं, जिनसे उनके मन को खुशी हो। उन्हें ऐसा करने में आनंद मिलता है। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि परिणाम के बाद वह गमगीन होंगे।

Stokes suffers hamstring injury in The Hundred, doubtful for SL Tests

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *