प्रधानमंत्री के आह्वान पर ।

प्रधानमंत्री की सामूहिक श्रमदान करने की अपील

बरेली: प्रधानमंत्री के आह्वान पर ।

अनूप कुमार/बरेली – 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का राष्ट्रीय आह्वान किया है इसी कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल 1 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10 बजे से 1 घंटे का ’श्रमदान महायज्ञ’ में मंडल के सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रेलवे कालोनियों, चिकित्सा इकाईयों, कार्यालयों, लोको शेड, ट्रेन सेट शेड, लाबियों, विश्रामालय कक्षों, प्रतीक्षालय कक्षों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों इत्यादि स्थानों पर नामित किये गये। वरिष्ठ रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा 205 स्थानों पर साफ-सफाई की जाएगी। वही मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने सभी रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, रेल यात्रियों, रेल उपयोगकत्र्ताओं एवं स्थानीय जनता से अपील की है कि रेलवे द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से जुड़े तथा देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंति से पूर्व ही अपनी सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करें। ज्ञातव्य हो कि स्वच्छता अभियान की सम्पूर्ण जानकारी स्वच्छता ही सेवा पोर्टल एच.एच.टी.पी.एस. पर प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने आस-पास के इवेंट का स्थान एवं इवेंट को-आर्डिनेटर के कन्टैक्ट नम्बर के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर , अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजीव अग्रवाल बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर सहित सभी शाखा अधिकारियों, पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी अपनेे-अपने नामित स्टेशनों पर श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

पट्टा धारक अपने खनन पट्टा क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से बेंच बनाकर खनन कार्य करें। महानिदेशक एस.डी.छिददरवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *