रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

मीडिया हाउस सोनभद्र – आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के पत्रांक-एफ०एस०डी०ए०/ रक्षा बंधन अभि० /2026-27/4224 दिनांक 21.08.2026 जिसमें आगामी पर्व रक्षाबन्धन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ यथा-खोवा, पनीर, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाइयों, बूंदी के लड्डू, समस्त प्रकार की मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना एकत्रित करते हुए दिनांक 21.08.2026 से दिनांक 27.08.2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के उद्देश से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25.08.2026 को खलियारी रोड पटवध स्थित प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ खोवा व गुलाब जामुन का एक-एक नमूना, चोपन बाजार स्थित कन्हैया स्वीट्स से खाद्य पदार्थ-पनीर व चन्द्रकला मिठाई के एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के प्रति जागरूक किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II. सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रमोद कुमार यादव, तहसील राबर्ट्सगंज द्वारा ओबरा बाजार में व्यापार मण्डल के सहयोग से एक कैम्प का आयोजित किया गया जिसमें कुल 40 खाद्य पंजीकरण आवेदन कराये गये। कैम्प में सुशील कुशवाहा, गौरव जैन, धर्मराज सिंह, शुभम त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि खाद्य कारोबारकर्ता भी उपस्थित रहे।

जनजाति की जमीन का मामला, दुद्धी उपनिबंधक पुष्पराज श्रीवास्तव समेत 4 पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश-विकास शाक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *