सजायफ्ता काट चुके लोग बालीडीह में खुलेआम बेच रहे हिरोइन और गांजा, युवक ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पिडित के भाई विशाल गुप्ता ने बताया कि बालीडीह में लाइन होटल हमारा चलता है और होटल को हड़पने की नियत से कुछ अपराधी प्रवृत्तिक के लोग साजिश करते आ रहे है जो हत्या और कई मामलों में कई बार जेल जा चुके हैं। जो वह लोग खुलेआम हीरोइन और गांजा बेचते हैं। इसको लेकर पहले भी थाना में मामला दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। घटना के दिन मेरा भाई होटल से घर आ रहा था तो रास्ते में 15 -20 की संख्या में साजिश के तहत मेरे भाई को रड और डंडा से बुरी तरह पीटा गया जिससे उसका सर से खून बह रहा था और जख्मी हालत में पड़ा था जब अपने भाई को थाना ले गया तो थाना में मूंशी और कुछ पुलिसवाले थे। पहले से वहां मौजूद संजय तिवारी,धनराज तिवारी और मनोज तिवारी थे। संजय तिवारी वहां भी मारने लगा और गाली गलौज देता रहा। किसी तरह बोकारो जेनरल अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिया हालात को देखते हुए निजी मेंडिकेंट अस्पताल में भर्ती कराया अभी मेरा भाई आईसीयू में भर्ती है और हालत चिंताजनक है।

और अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और ना ही किसी अपराधी को अब तक गिरफ्तार किया गया हैं। शिवपुरी का रहने वाला एक और युवक प्रवीण कुमार ने भी बालीडीह थाना में नशीले पदार्थ बेचने वही लोगो पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है पत्र में कहां है कि मेरे घर में जबरन घुसकर मेरी प्रेगनेंट बहन और भाभी को घुसकर मारा पीटा गया और सभी को जान से मार देने की धमकी दी गई। पिडित का भाई ने बोकारो विधायक, बोकारो उपायुक्त ,पुलिस महानिरीक्षक और बोकारो एसपी से न्याय करने कि गुहार को लेकर पत्राचार करने की बात कही है। वही बालीडीह पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच तेज कर दी है।










