पीएम मोदी पांच फरवरी को संगम में लगाएंगे डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ जाएंगे। वह करीब 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर तमाम तैयारियों का जायजा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:00 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए नैनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान पहुंचेंगे। उसके बाद सुबह 10:45 बजे तक अरैल घाट जाएंगे। अरैल घाट से नाव के जरिए महाकुंभ पहुंचेंगे और संगम में स्नान करेंगे। संगम में स्नान के बाद वह संतों और साधुओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभिन्न क्षेत्रों की कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने संगम में डुबकी लगाई।

वहीं मंगलवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने महाकुंभ का दौरा किया और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी थे।

13 जनवरी पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। महाकुंभ 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

महाकुंभ मेला हर 12 वर्षों में आयोजित होता है, ऐसे में इस साल का महाकुंभ अपने ऐतिहासिक स्वरूप में दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

'जन औषधि दिवस' को बढ़ावा देने के लिए सुदर्शन पटनायक ने बनाई रेत की मूर्ति

भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप मोदी सरकार ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता के लिए कनेक्टिविटी, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करते हुए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *