पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी घटना घटी है। यहां पर गुरुवार को एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के पास अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मैकेनिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और पटना एएसपी आरएस शरद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने दावा किया कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर तैनात हैं और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

पटना सिटी एएसपी शरद ने बताया कि मृतक राजू (22) खाजेकलां थाना क्षेत्र का निवासी था और बाइक मैकेनिक का काम करता था। शाम सात बजे पुलिस को फोन के माध्यम सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यम से साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

लोकसभा के नए सांसदों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, सांसदों ने बताए अपने अनुभव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *