पुलिस भर्ती परीक्षा-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का लिये जायजा

Media House सोनभद्र-उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बी एन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से आरक्षी नागरिक पुलिस के परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन, शुचिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस लाईन चुर्क में स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिए, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनपद के 6 विद्यालयों में बनाये गये पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का बारी-बारी से स्थिति का जायजा लेते रहें। जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा हेतु 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिनमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय छपका, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी सोनभद्र सम्मिलित है।

जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दूधी का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *