मातृ सम्मान का सशक्त जनआंदोलन

मीडिया हाउस लखनऊ – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जनपद कानपुर नगर में ‘प्रगति पथ यात्रा’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया, प्रबुद्धजनों से संवाद किया, शहीद को नमन किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर जनभागीदारी का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस के निकट निर्माणाधीन जयपुरिया रेल उपरिगामी सेतु का माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होने किदवई नगर, कानपुर में प्रतिष्ठित व्यापारी मिथलेश गुप्ता जी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ चाय पर संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी के भाई के निधन के उपरांत उनके आवास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कैंट, कानपुर नगर में उप मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन आयुष यादव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी सशक्त प्रतीक बन चुका है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

बिगड़ैल हाथी के पटकने से महावत घायल बीआरडी मेडिकल में चल रहा इलाज

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ ही सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान मा. जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *