प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने स्वगणना पोर्टल पर भरा अपने घर का विवरण,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने मंगलवार को जनगणना निदेशालय के अधिकारियों की उपस्थिति में स्वगणना पोर्टल पर अपने आवास का विवरण स्वयं दर्ज कर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को बढ़ावा दिया। उन्होंने इस पहल को पारदर्शी, त्वरित एवं नागरिक भागीदारी आधारित प्रणाली का सशक्त उदाहरण बताया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
डॉ. हरिओम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार एवं आवास संबंधी विवरण 21 मई 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से दर्ज कर लें, जिससे जनगणना का कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा स्वयं जानकारी दर्ज करने से आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित होगी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सटीकता आएगी।








