इस्कॉन की ओर से तोहफा पाकर खुश हुईं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस) । ऐतराज’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘फैशन’ और अन्य फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को स्कॉन की ओर से एक उपहार मिला, जिसे उन्‍होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक किताब और एक लेटर की तस्वीर शेयर की है। जिस पर उनकी बेटी का नाम लिखा है।

अभिनेत्री ने तस्वीर पर बस “धन्यवाद” ही लिखा।

इससे पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की और सबके बारे में बताया भी। लंबे चौड़े नोट से जाहिर किया कि ‘इन दिनों’ उनका जीवन कैसा है? कैसे वो प्रोफेशन और पारिवारिक दायित्वों को निभा रही हैं।

पिक्स और शॉट्स ज्यादातर ‘सिटाडेल’ के लोकेशन से हैं। प्रियंका ने बताया है कि इस बार कैसे उनका किरदार नादिया कुछ अलग होगा। प्रियंका ने 1 से लेकर 15 तक तस्वीरें और छोटे वीडियो शेयर किए हैं।

लिखा है, 1 और 2: नादिया इस सीजन में थोड़ी अलग है। 3: ट्यूब (लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन) में। 4: शूटिंग को समेट पार्क में जाने की जल्दी। 5: जब वह (मालती मैरी) काम पर मां से मिलने आती है। 6: और हम फिर से पार्क में जाते हैं। 7: सैर पर हम, गाने और बातचीत (बेटी के साथ वीडियो) 8: दोस्तों से मिलना जरूरी (इसमें अपनी सहेली नताशा को टैग किया है) 9: वह 80 साल की हो गईं! जन्मदिन मुबारक हो फ्रान (इस तस्वीर में सास को टैग किया है)। 10: जब सूरज की किरणें आपको जगाती हैं। 11: ट्रैफिक सेल्फी (बेटी के साथ)। 12,13,14: जब ग्लैमर इतना अच्छा होता है। 15: हवाई जहाज में वापस। हमेशा की तरह, घर की ओर दौड़ पड़ी हूं”।

शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। डे टू डे लाइफ का अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ग्रूमिंग और ग्रोथ की ओर इशारा करती तस्वीरें साझा की थी। एक ओर था बचपन की तस्वीर का एक थ्रोबैक कोलाज और दूसरी ओर थी करियर के शुरुआती चरण की एक तस्वीर। उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिख अपने बचपन और अपनी युवावस्था को याद किया था।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चेतावनी: 9 साल की इस बच्ची को ट्रोल न करें। यह सोचना कितना बेतुका है कि किशोरावस्था और ग्रूमिंग कैसे एक लड़की को बदल कर रख देते हैं। बाईं ओर मैं अपने किशोरावस्था से पहले के अजीब हेयरस्टाइल में “बॉय कट” हेयरस्टाइल के साथ हूं, ताकि स्कूल में यह बोझिल न हो। (धन्यवाद मां मधु चोपड़ा ) मुझे “कटोरी कट” से बॉय कट तक लाने के लिए। तो यह एक जीत थी (हंसती इमोजी के साथ) और दाईं ओर मैं 17 साल की तब साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद सब कुछ बदल गया, हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक! दोनों तस्वीरें में एक दशक से भी कम का समय लेकिन अंतर कितना बड़ा।”

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *