चिराग पासवान की बड़ी मां के कमरों में ताला लगाने का आरोप, संपत्ति विवाद आया सामने

खगड़िया, 31 मार्च (आईएएनएस)। भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच सियासी लड़ाई चर्चा में रही है। इस बीच अब पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां यानी स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरों में ताला लगा दिया गया। उन्होंने रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर में ताला लगाने का मामला केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास भी पहुंच गया है।

इधर, चिराग पासवान ने पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान तथा भांजे सह छात्र लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल को शहरबन्नी भेजा है। इस मामले में हालांकि कोई प्राथमिकी किसी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जबकि उन्होंने दूसरी शादी रीना शर्मा से की थी। बताया गया कि शहरबन्नी के आवास के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया। इस मामले के बाद राजकुमारी देवी आहत हैं। राजकुमारी कहती हैं कि इन लोगों ने पहले ही सभी खेत ले लिए हैं। हम एक शब्द नहीं बोले हैं। अब हम बंटवारा चाहते हैं। मेरा जितना है, वह दे दें।

इधर, प्रधान महासचिव संजय पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय पारस अपने भाई रामविलास पासवान को भगवान कहते हैं और भाभी मां को घर से बेघर करवा दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे बिहार जोड़ने की बात करते हैं, जब आप अपनी भाभी के ही नहीं हुए, तो वे दूसरे को क्या एकजुट करेंगे।

रुपये क्रेडिट कार्ड से यूपीआई लेनदेन में जबरदस्त उछाल, 7 महीनों में ही पिछली बार से डबल हुई संख्या

–आईएएनएस

एमएनपी/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *