रेल टेका डहर छेका आंदोलन करने को लेकर बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ के पंचायत सचिवालय में गोमिया प्रखण्ड के सभी कुड़मी समुदाय के लोगों के द्वारा 20 सितम्बर 2025 को होने वाले रेल टेका डहर छेका आन्दोलन को सफल बनाने हेतु एक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महुआटांड़ के समाजसेवी भुनेश्वर महतो तथा सभा का संचालन गोमिया के पूर्व उपप्रमुख गिरधारी महतो के द्वारा किया गया। इस सभा में कुड़मी समुदाय के राष्ट्रीय अगुआ बंगाल से अजीत महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बोकारो से दीपक पुनरियार, चारी गुरु संतोष केटियार, शशांक शेखर, सुरेश महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जिसमें पूर्व विधायक ने कहा कि हम समाज के साथ पूर्ण रूप से समर्पित हैं। अपने समाज के लिए जहां भी मेरी आवश्यकता होगी वहां पर मैं उपस्थित रहूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि कुड़मी आदिवासी समुदाय के साथ बहुत अन्याय हुआ है और इसके लिए मैने सड़क से लेकर सदन तक हमेशा आवाज बुलंद करने का काम किया है। मौजूद कुड़मी समुदाय के अगुआ अजीत महतो ने कहा की झारखण्ड, उड़ीसा और बंगाल के जितने भी कुड़मी समुदाय के लोग हैं सभी आदिवासी थे, हैं और रहेंगे, साथ ही उन्होंने यह घोषणा भी किया कि पूरे 100 स्टेशनों पर पर पूरी तरह से रेल जाम किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से गोमिया प्रखण्ड में जागेश्वर बिहार रेलवे स्टेशन को जाम करने का निर्णय लिया गया। इस सभा में मुख्य रूप से धावैया पंचायत के मुखिया तेजलाल महतो, कुंदा मुखिया आदित्य कुमार महतो, गोमिया उपप्रमुख अनिल महतो, महुआटांड़ पंसस मदन मोहन, उपमुखिया शेखर महतो, इन्द्रनाथ महतो, देवनारायण महतो, पंचदेव महतो, त्रिदेव कुमार, राजेंद्र महतो, आकाश कुमार यश, अरुण महतो, शैलेश महतो, ब्रजेश महतो, कैलाश महतो, धनेश्वर कुमार महतो, राजेश महतो, नबीन महतो, ईश्वर महतो उपस्थित थे।










