मेरे लिए रैप संगीत बनाने से कहीं बढ़कर है : राजा कुमारी

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। रैपर राजा कुमारी ने कहा कि उनके लिए रैप करना संगीत बनाने से कहीं बढ़कर है। राजा कुमारी ने वरुण धवन-कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ के गाने ‘बीस्ट’ के लिए अपनी आवाज दी। ‘बीस्ट’ के लिए संगीत थमन एस ने दिया है।

राजा कुमारी ने कहा, “मैं दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखकर बेहद खुश हूं। हालांकि, मैंने ‘बीस्ट’ मोड और ‘बेबी जॉन’ के ट्रैक को अपना दिल और आत्मा दे दिया है। इस गाने को मिल रहा प्यार बहुत ज़्यादा है और मैं इसके लिए आभारी हूं।”

‘बेबी जॉन’ में वरुण पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं।

राजा कुमारी ने कहा, “मेरे लिए रैप सिर्फ संगीत बनाने से कहीं बढ़कर है। यह मेरा ही एक विस्तार है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया।”

राजा कुमारी का असली नाम स्वेता यल्लाप्रगदा राव है और वह ग्वेन स्टेफनी, इग्गी अजालिया, फिफ्थ हार्मनी, सिद्धू मूसेवाला, नाइफ पार्टी, फॉल आउट बॉय समेत अन्य शानदार कलाकारों के साथ काम करने के लिए जानी जाती हैं।

राजा कुमारी ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म “जवान” के टाइटल ट्रैक के लिए भी आवाज दी थी।

कलीज के निर्देशन में बनी ‘बेबी जॉन’ की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जारा जियाना और जैकी श्रॉफ अहम रोल में हैं। फिल्म के निर्माता एटली हैं। यह साल 2016 में आई तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है।

‘थेरी’ में विजय के साथ सामंथा रूथ प्रभु, एमी जैक्सन, नैनिका, राधिका सरथकुमार, राजेंद्रन और महेंद्रन हैं।

अजमेर की छात्राओं ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बोलीं - 'शिक्षा पर सरकार ने किया फोकस'

–आईएएनएस

एमटी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *